Oscar Vistara Soybean

अधिक उत्पादन | रोग प्रतिरोधक | भरोसेमंद किस्म

Oscar Vistara Research Soybean Seeds Packet (white Flower)

तापमान

25–30°C

बीज दर

25 किलो प्रति एकड़

रोग प्रतिरोधक

अच्छी क्षमता

सोयाबीन की खेती की कृषि कार्यमाला (किस्म - विस्तारा)

क्रमांककार्यविधियाकार्यविधियो का वर्णन
1जलवायुसोयाबीन की खेती वर्षा वाले जलवायु क्षेत्र में की जाती है। सोयाबीन के लिए गर्म वातावरण और अच्छी धूप की आवश्यकता होती है। पौधे की बढ़वार के समय तापमान 25–30°C उपयुक्त होता है।
2भूमि की तैयारीग्रीष्मकालीन में 2–3 बार गहरी जुताई करने के बाद पाटा चलाकर मिट्टी को भुरभूरी और खेत को समतल कर लें। जुताई पश्चात 15–20 दिन के लिए खेत को खाली छोड़ दें, जिससे जमीन के नीचे पाये जाने वाले कीट एवं भूमि जनित बीमारियां नष्ट हो सकें।
3बोआई का समय15 जून से 15 जुलाई तक का समय उपयुक्त है।
4बीज उपचारथायरम दवा 2.5 से 3.0 ग्राम प्रति किलो बीज बोने के पूर्व मिलाकर तत्पश्चात बोआई करें।
5बीज दरविस्तारा किस्म का बीज 25 किलो प्रति एकड़ के हिसाब से उपयुक्त रहता है।
6पौधें से पौधें की दूरी5–7 सेन्टीमीटर होना चाहिए।
7कतार से कतार की दूरी45 सेन्टीमीटर होना चाहिए।
8उर्वरक प्रबंधनखाद की मात्रा मिट्टी परीक्षण के आधार पर तय करें एवं सामान्यतः NPK क्रमशः 10:25:10 एवं गंधक 8 किलो ग्राम प्रति एकड़ की दर से देना चाहिए।
9सिंचाईसोयाबीन वर्षा आधारित खरीफ फसल है। इसलिए इसमें अलग से सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
10खरपतवार नियंत्रणअपने निकटतम कृषि विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपयुक्त रासायनिक खरपतवारों का छिड़काव करें।
11कीट एवं रोग नियंत्रणविस्तारा किस्म रस्ट एवं अन्य बीमारियों के प्रति सहनशील है फिर भी अन्य कीट एवं रोग दिखने अवस्था में अपने निकटतम कृषि विशेषज्ञ से सलाह लेकर दवा का छिड़काव करें।
12फसल की कटाईफसल की कटाई तब करना चाहिए जब 95 प्रतिशत फलियां भूरी हो जाए एवं पत्तियां झड़ जाएँ उसके बाद ही कटाई शुरू करें।
13विशेष सुझावसोयाबीन बीज की बुआई 3–4 इंच वर्षा हो जाने के बाद ही करें एवं खेत में जल निकास की उचित व्यवस्था करें।